फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में धरने के दौरान प्रदर्शन करते जल संस्थान कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का विभिन्न मांगों के लिए दूसरे दिन भी धरना, प्रदर्शन जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि उनका शोषण किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होती धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। कर्मचारी वेतन बढ़ाने, ठेका प्रथा को खत्म करने, समय पर वेतन भुगतान करने, भविष्य निधि का पैसा तत्काल खाते में डालने समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के सह संयोजक शेखर चंद्र और संचालन नंदन राम ने किया। धरना देने वालों में नवीन चंद्र, देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रोहित राम, उमेश सिंह, दिनेश चंद्र, कुंदन सिंह, रोहित राम, चंचल सिंह आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें