फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पाना के जंगल में लगी आग, वनकर्मियों ने किया काबू

Sun, 30 Mar 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। गर्मी बढ़ने के साथ जंगल जलने लगे हैं। शनिवार की रात धूराफाट क्षेत्र के पाना गांव के समीपवर्ती वन में वनाग्नि भड़क गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे नियंत्रित किया।
विज्ञापन

जिले में धीरे-धीरे पारा में बढ़ोतरी के साथ-साथ जंगलों में पिरुल गिरना शुरू हो गया है। इसके कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ने का खतरा है। देर शाम पाना गांव के जंगल में आग लग गई। आग के गांव की तरफ आने का खतरा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन दरोगा शमशेर सिंह कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर गए और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग को काबू कर लिया। रेंजर श्याम सिंह करायत ने ग्रामीणों से वनाग्नि नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वनों को जलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें