फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वायरल फीवर के मरीजों से भरा रहा जिला अस्पताल

Sun, 30 Mar 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रविवार को अस्पताल में 60 मरीज भर्ती थे। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड के 43 बेड में से 34 बेड में मरीज भर्ती किए गए हैं। गैलरी में लगाए अतिरिक्त बेड में पांच मरीज, आईसीयू के छह बेड और एचडीयू के आठ बेड में मरीज भर्ती हैं। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी देखने के लिए मिली। भूतल के दो कक्षों में वायरल फीवर से ग्रसित सात मरीजों को भर्ती किया। पहली मंजिल के सभी बेड खाली हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती मरीजों में अधिकतर लोग वायरल फीवर से ग्रसित हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से ट्रॉमा सेंटर में भी मरीज भर्ती करने पड़ रहे हैं। आईसीयू और एचडीयू वार्ड भी इन दिनों मरीजों से भरे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रहीं है। भर्ती करने के लिए व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें