फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दमकल विभाग ने 77 वनाग्नि की घटनाओं को किया काबू

Tue, 26 May 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के जंगलों में धधक रही आग को काबू करने में वन विभाग को दमकल कर्मियों का बड़ा सहयोग मिल रहा है। सड़क के सटे और करीबी क्षेत्रों में दमकल कर्मचारी मुस्तैदी से आग को नियंत्रण कर रहे हैं। इस फायर सीजन में अब तक विभाग ने 77 स्थानों पर वनाग्नि को नियंत्रित करने में वन विभाग का सहयोग किया है।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि पिछले सप्ताह वनाग्नि के सर्वाधिक मामले हुए हैं। मंगलवार के दिन जिला मुख्यालय से लेकर कौसानी तक छह स्थानों पर आग को काबू किया गया। कर्मचारियों ने चामी-क्वैराली क्षेत्र में आबादी की तरफ बढ़ रही आग को काबू किया। कौसानी, भोजगण, अणा, सिरकोट में आबादी की तरफ बढ़ रही आग को नियंत्रित किया। गरुड़ के गोलू मार्केट में कूड़े के ढेर पर लगी आग को काबू कर दुकानों की तरफ फैलने से रोका। उन्होंने बताया कि फायर टीम ने बागेश्वर में 33, गरुड़ में 35 और कपकोट में नौ वनाग्नि की घटनाओं को रोका है। इनमें सड़क से सटे इलाकों के अलावा 500 मीटर तक की दूरी में भी टीम ने जाकर आग को काबू किया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें