फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल मैच वज्यूला ने जीता

Sat, 23 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिक्षाविद पदम सिंह परिहार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच वज्यूला की टीम ने गागरीगोल की टीम को 160 रन हराया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि जिंप के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक को आश्वासन दिया कि नौगांव में जिला योजना मद से वृहद खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

घांघली घाटी के नौगांव में टूर्नामेंट के फादनल मैच में वज्यूला की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाएं। वज्यूला की टीम के खिलाड़ी अमित रावत अकेले 110 रन बनाएं। जवाब में गागरीगोल की टीम 67 रन पर ऑल आउट हो गयी।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि परिहार ने कहा कि अगले साल नौगांव के मैदान में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैदान का विस्तार, सुधारीकरण जिला योजना की धनराशि से जल्द किया जाएगा।

टूर्नामेंट के आयोजक सेेवानिवृत्त समन्वयक नरेंद्र परिहार और जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता ने विजेता टीम को 8100 रुपये और उपविजेता टीम को चार हजार रुपये का नकद इनाम दिया।
विज्ञापन


वहां टूर्नामेंट के संरक्षक कैलाश परिहार, साधन सहकारी समिति गरुड़ के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, त्रिलोक बुटौला, कृष्ण सिंह परिहार, प्रेम फर्स्वाण, गौरव परिहार, गिरीश परिहार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें