फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का स्वागत

Sat, 23 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय सूचना राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मेरी ससुराल है। ससुराल के हर गांव का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


सूचना राज्य में राठौर ने पर्यटक आवास गृह में पत्रकारो से वार्ता करते हु्ए कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित की है। उन्होंने  कहा कि विकास के मामले में राज्य सरकारों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने पर्यटक आवास गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

वहां सांसद अजय टम्टा, विधायक चंदन दास, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट,मंगल राणा, घनश्याम जोशी, भुवन जोशी, त्रिलोक बुटौला,सुनील दोसाद, कुंदन सिंह कबडोला, अभय नेगी आदि विचार रखे। संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। इससे पूर्व भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री के स्वागत में गरुड़ से बैजनाथ तक बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें