फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया वसंत पंचमी का त्योहार 

Sun, 10 Feb 2019 11:26 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
सूरजकुंड में बच्चों के जनेऊ संस्कार कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
     
विज्ञापन

बागेश्वर/गरुड़। जिले में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पीले रंग के कपड़े पहनकर ऋतुराज वसंत का स्वागत किया। इस मौके पर घर-घर में सरस्वती माता की पूजा की अर्चना की गई।
विज्ञापन


सूरजकुंड , कपकोट के तप्तकुंड और भद्रतुंग में बड़ी संख्या में बच्चों के जनेऊ और चूड़ाकर्म संस्कार हुए। बच्चों और महिलाओं ने पीले कपड़े पहनकर पूरे विधि विधान से सरस्वती माता की पूजा की।  लोगों ने मंदिर और घर के दरवाजों पर लाल मिट्टी को गाय के गोबर में मिलाकर जौ के पौधे लगाए। गरुड़ में वसंत पंचमी पर्व पर ग्रामीणों ने अपने गांव और ईष्ठ देव के मंदिर में पूजा अर्चना की। महिलाओं और बच्चों ने पीले रंग के कपड़े पहन कर वसंत का स्वागत किया। होली के लिए प्रसिद्ध गांव भेंटा में रविवार से बैठकी होली शुरू हो गई है।  भेंटा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जनार्जन लोहुमी ने बताया कि बैठकी होली का गायन बारी- बारी से हर घर में होगा।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें