कपकोट (बागेश्वर)। पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने छात्र-छात्राओं से लगन से शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने विधायक की ओर से विद्यालय मेें रंगमंच का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने की। अति विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक, राधा-कृष्ण संवाद, कुमाऊंनी गीत मखमली घाघरी तेरी.. आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक हरीश बिष्ट, उप प्रधानाचार्य विमला बिष्ट अभिनंदन पत्र पढ़ा। संचालन प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट व एनके पंत ने किया। कार्यक्रम में जीआईसी कपकोट के प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती, सुनील पांडे, बीसी पंत, दयाल कुमल्टा, भूपेश गढ़िया, तारा सिंह तड़ागी और कमल मिश्रा आदि मौजूद थे। ब्यूरो