फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 34 लाख में बदल रहा कठायतबाड़ा वार्ड का स्वरूप

Sat, 11 Apr 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के कठायतबाड़ा वार्ड में विकास कार्य जारी हैं। 34 लाख की लागत से वार्ड में सीसी मार्ग, दीवार निर्माण, पेयजल लाइन, टाइलीकरण, रेलिंग आदि का काम चल रहा है। बड़े पैमाने पर हो रहे कार्यों से वार्ड का स्वरूप बदल रहा है।
विज्ञापन


नगरपालिका के अनुसार कठायतबाड़ा वार्ड में 3.39 लाख की लागत से सुरेश चंद्र के मकान से प्रताप राम के मकान तक सीसी मार्ग और रैलिंग बनाई जा रही है। 3.66 लाख से बचे सिंह के मकान से धारागैर तक सीसी मार्ग और दीवार निर्माण चल रहा है। 1.56 लाख से दीवान सिंह के मकान से नदी तक नाली व सीसी मार्ग बन रहा है।

1.61 लाख से तल्लागैर के प्राकृतिक स्रोत से कॉलेज गेट तक पेयजल लाइन और स्टैंड पोस्ट बन रहा है। 4.87 लाख से गधेरे में दीवार निर्माण और जगदीश सिंह के घर से जोत सिंह के घर तक सीसी मार्ग बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


11.38 लाख से देवेंद्र सिंह के घर से नदी तक सीसी मार्ग निर्माण और नाली रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। 4.10 लाख से धारागैर में सौंदर्यीकरण, टाइलीगैर, रेलिंग निर्माण और 3.37 लाख से त्रिलोक सिंह के मकान के पीछे सीसी, दीवार और नाली निर्माण का काम हो रहा है।



कोट

वार्ड में चल रहे विकास कार्यों में कई पूरे हो चुके हैं। कुछ कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। कार्यों में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। नगर के विकास के लिए पालिका प्राथमिकता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन


सुरेश खेतवाल, नगरपालिका अध्यक्ष, बागेश्वर




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें