फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

215 गांवों गुल बिजली को रात में ही कर दिया सुचारु

विज्ञापन
बागेश्वर के हरसिला के जंगल में रात को पोल में इंसुलेटर बदलने के लिए टॉर्च से रोशनी करते बिजली कर् - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट जाने वाली बिजली की मुख्य लाइन में मंगलवार शाम फाल्ट आने से कपकोट विकासखंड के 215 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। यूपीसीएल के कर्मियों ने रात में कार्य कर देर रात बिजली बहाल कर दी। देर रात तक लाइन मरम्मत का काम कर यूपीसीएल ने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे बागेश्वर से कपकोट जाने वाली 33 केवी की मुख्य लाइन में फाल्ट आने से कपकोट की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना पर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने के लिए भेजा। रात करीब साढ़े नौ बजे जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर हरसिला के जंगल में ऊंची पहाड़ी में स्थित डबल पोल में लगे सभी 24 डिस्क इंसुलेटर जले मिले।
यूपीसीएल कर्मियों ने रात में ही इंसुलेटर बदलने का काम शुरू किया। रात 12:25 बजे तक सभी डिस्क इंसुलेटर बदल दिए गए। रात में ही कपकोट क्षेत्र की बिजली बहाल हो गई। ईई पांडेय ने बताया कि हरसिला क्षेत्र में मंगलवार शाम 4 से 5 बजे के बीच बारिश हुई थी। एक साथ 24 डिस्क इंसुलेटर के बुरी तरह जलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि डबल पोल टॉवर पर बिजली गिरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें