फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बागेश्वर में होम आइसोलेट होंगे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona infected wil be home isolated in bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम विनीत कुमार ने जिले में होम आइसोलेशन की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में बागेश्वर के पूल्ड हाउस निवासी 40 वर्षीय महिला और उसके सात वर्षीय बेटे को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ डीडी पंत और सीएमओ बीडी जोशी को होम आइसोलेशन करने से पहले संबंधित मरीज के घर में दिशा निर्देशों के अनुसार समुचित व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने होम आइसोलेशन के मानकों को पूरा करने वाले मरीजों को ही आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं ताकि परिवार के अन्य सदस्य संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने लोगों से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सही तरीके से पालन करते हुए कोरोना संक्रमण रोकने में सहयोग करने की अपील की। सोशल डिस्टेंसिंग रखने और सैनिटाइजर, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें