कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्व सैनिक मान सिंह (65) ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार की शाम अपने ही घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को मृतक की सरयू और खीरगंगा के संगम पर अंत्येष्टि कर दी गई। उनके असामयिक निधन पर विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी आदि ने शोक जताया है।