फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जनवरी में जिले को मिलेंगे 118 नए प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले साल की अंतिम तिमाही में एलटी के सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई थी। इस साल के पहले महीने में प्राथमिक शिक्षा के शिक्षकों के रिक्त पद भरने जा रहे हैं। इसी महीने जिले को 118 नए प्राथमिक शिक्षक मिलेंगे। 12 जनवरी को होने वाली काउंसलिंग के लिए जिले से 5764 प्रशिक्षितों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिले में 542 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 150 स्कूल एकल शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। शिक्षकों के 161 पद वर्तमान में रिक्त हैं। तीनों विकासखंडों के दूरस्थ क्षेत्रों के 11 स्कूल शिक्षक विहीन हैं या व्यवस्था के तहत संचालित किए जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। विद्यालयों की छात्रसंख्या में भी हर साल गिरावट दर्ज हो रही है। हालांकि अब शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। नए साल के पहले महीने में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मुहिम चल रही है। सीईओ विनय कुमार ने बताया कि काउंसलिंग के बाद इसी महीने शिक्षकों की तैनाती भी होने की पूरी उम्मीद है। नव नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक विहीन या एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में प्राथमिकता से तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें