फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में हुआ साल का पहला हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नए साल के दूसरे दिन कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हुआ है। पहाड़ियों में बर्फ गिरने के बाद निचले इलाकों के तापमान में भी कमी आई है। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से जिला मुख्यालय में रोजाना की तरह कोहरा छाया हुआ था। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकाें में दिन की शुरूआत हल्के बादलों से हुई। दोपहर तक हल्के बादल छाए रहने से बारिश होने के आसार बन रहे थे। तीन बजे बाद मौसम बदला और हल्की बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हल्की बारिश के बाद बर्फ गिरने लगी। इस दौरान बोरबलड़ा, समडर, खाती, बदियाकोट, सोराग, झूनी, खलझूनी, जातोली आदि के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ गिरी। ग्रामीण हरीश सिंह, खिलाफ सिंह, भरत सिंह आदि ने बताया कि ऊंचे पहाड़ों पर कुछ देर तक बर्फ गिरी और आबादी वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हालांकि खेती-बागवानी के लिहाज से यह बर्फबारी और बारिश राहत देने वाली नहीं है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद कपकोट, जिला मुख्यालय, गरुड़ समेत निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 18 और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें