फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों का गंदा पानी तो बीमार करके छोड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के लीती क्षेत्र में पानी के नलों में गंदगी आने से दो न्याय पंचायतों के करीब चार हजार लोग परेशान हैं। लोगों में बीमारी फैलने का अंदेशा हो रहा है। लोगों का कहना है कि बगैर फिल्टर किए ही आपूर्ति की जा रही है। लोगों ने योजना में फिल्ट्रेशन की व्यवस्था न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में निर्मित शामा ग्राम समूह पेयजल योजना से शामा न्याय पंचायत और माजखेत न्याय पंचायत के 16 गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। योजना का निर्माण स्थानीय रिठकुला गधेरे से किया गया है। योजना में एक बड़ा टैंक और चैंबर बनाए गए थे। एक बड़ा फिल्टर भी स्रोत पर बनाया गया है लेकिन बगैर फिल्टर किए ही पानी की सीधे पाइपों के जरिये आपूर्ति की जाती है। एक बड़ा टैंक भी बना है लेकिन टैंक में पानी नहीं डाला जाता है।
लीती निवासी चंदन सिंह, हीरा सिंह, गजेंद्र सिंह, खीम सिंह, रमेश सिंह, धना कोरंगा, राधा देवी, कला देवी, नंदी देवी, हेमा देवी का कहना है कि सीधे गधेरे से पानी की आपूर्ति होने के कारण नलों से गंदगी युक्त पानी आ रहा है। इससे इलाके में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कहा है कि जल संस्थान टैंक को सुव्यवस्थित करने की दिशा में कदम नहीं उठा रहा है। कहा है कि टैंक की सफाई और फिल्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन

शामा ग्राम समूह योजना के स्रोत में फिल्टर बना हुआ है। बगैर फिल्टर किए पानी की आपूर्ति होने की बात संज्ञान में नहीं है। इस प्रकरण को दिखवाया जाएगा। कोई कमी होगी तो दूर की जाएगी।- चंदन सिंह देवड़ी प्रभारी अधिशासी अभियंता जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें