फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 माह से सुनसान विद्यालय आज होंगे गुलजार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना महामारी के बाद 11 माह से बंद विद्यालयों में आज से रौनक लौटेगी। सोमवार से कक्षा छह से 11 तक की कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। विद्यालय में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की है। तीनों ब्लॉकों के विद्यालयों का निरीक्षण कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 62 इंटर कॉलेज, 32 हाईस्कूल और 111 जूनियर हाईस्कूल हैं। कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद विद्यालय बंद हो गए थे। तब से ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। पिछले साल दो नवंबर से कक्षा 10 और 12 की कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया था। अब छह से 11 तक की कक्षाओं का भी संचालन होने जा रहा है। विद्यालय में आने वाले बच्चों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। उन्हें सामाजिक दूरी भी बनाकर रखनी होगी। विद्यालय आने से पूर्व अभिभावकों की अनुमति भी अनिवार्य की गई है। उन्हीं बच्चों को कक्षा में प्रवेश मिलेगा, जिनके पास अभिभावकों की लिखित अनुुमति होगी।
शिक्षकों के लिए होगी चुनौती
बागेश्वर। कोरोना के बीच विद्यालय में सुरक्षित माहौल करना शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा। बच्चों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाने और मास्क का नियमित उपयोग कराने के लिए शिक्षकों को सतर्क रहना होगा। इसके अलावा बिना अभिभावकों की अनुमति लिए विद्यालय आने वाले बच्चे भी ऊहापोह की स्थिति पैदा कर सकते है।
विज्ञापन

विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। तीनों ब्लॉकों के विद्यालयों में निरीक्षण किया गया है। शिक्षकों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद भी स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। - पदमेंद्र सकलानी, मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें