फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को कपकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तहसील क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला अपने बच्चों के साथ भराड़ी बाजार में किराये पर कमरा लेकर रहती है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बघर गांव का ललित सिंह बघरी (29) उसके घर में घुस गया। वह महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाकर लोगों को बुलाने का प्रयास किया तो वह महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
शनिवार की सुबह पीड़ित महिला ने कपकोट थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456, 506 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक कपड़ा कारोबारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें