फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
बागेश्वर के विकास भवन में गोल्डन कार्ड बनवाने को उमड़े कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य जारी है। अब तक 8562 सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इस योजना के तहत सरकार की ओर से सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती होने पर असीमित कैशलेस उपचार की सुविधा मिल रही है। इसमें ओपीडी और आईपीडी भी मुफ्त हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर में विकासभवन और कोषागार में रोजाना दूरदराज के क्षेत्रों से लोग गोल्डन कार्ड बनाने को आ रहे हैं। सोमवार को विकासभवन में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए लोगों की भीड़ रही। सुबह से लोग कार्ड बनाने के लिए लाइन में खड़े रहे। वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती ने बताया कि जिले में पांच हजार के करीब सरकारी कर्मचारी और लगभग दस हजार पेंशनर हैं। इसमें आधे से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। कुल 15 हजार गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। शीघ्र ही कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें