फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान हजारों का राहत चेक 500 का

Fri, 18 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के मजगांव, जाखनी, शेरी, महरूड़ी के किसानों ने सूखा राहत को ऊंट के मुंह में जीरा बाताया है। गुस्साए पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को समानता के आधार पर सूखा राहत का धन नहीं मिला तो चेकों को लौटा देंगे। 
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने बताया कि तहसील क्षेत्र के झांकरा, एराड़ी, आधा झांकरा ग्राम पंचायत के कई किसानों को पहले तीन से पांच हजार रुपये के चेक दिए गए जबकि इन दिनों क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा मजगांव, जाखनी, शेरी, महरूड़ी के किसानों को महज पांच-पांच सौ रुपये के चेक दिए जा रहे हैं।

उन्होंने किसानों को मिल रहे सूखा राहत के चेकों को प्रभावित किसानों के साथ मजाक बताया। उन्होंने और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रभावित किसानों के साथ शीघ्र न्याय नहीं हुआ तो वह प्रशासन को चेक लौटा देंगे।
विज्ञापन


मेहता ने बताया डीएम के आश्वासन के बाद भी सूखा राहत के चेक पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से बंटवाने के बजाए पटवारी ही बांट रहे हैं। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान चंद्र राम शेरी, भागुली देवी मजगांव, दरबान राम भंतोला, लाल सिंह लमजिंगड़ा, चौनाला उदय सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें