फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लाइन अनुरक्षण के चलते सात घंटे गुल रही शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्य के चलते सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा 11 केवी लाइनों को आधुनिक कवर्ड केबिल में बदलने और जरूरी सुधार कार्यों के कारण सुबह से शाम तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। हालांकि शाम होते ही आपूर्ति सुचारू होने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली कटौती की पूर्व सूचना के अनुसार सुबह 10 बजे से लेकर सायं पांच बजे तक शहर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों में बिजली कटौती की गई। मुख्य रूप से जिला अस्पताल, बनखोला, जीत नगर, दुग बाजार का आंशिक क्षेत्र और पिंडारी रोड के आंशिक क्षेत्रों में विद्युत सेवा पूरी तरह बाधित रही। बिजली गुल होने से इन क्षेत्रों में दैनिक कार्यों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि भविष्य में उपभोक्ताओं को बिना किसी ट्रिपिंग या बाधा के निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए यह अनुरक्षण कार्य नितांत आवश्यक था। उन्होंने जानकारी दी कि पुराने तारों की जगह अब 11 केवी की लाइनों को सुरक्षित कवर्ड केबिल में परिवर्तित कर दिया गया है। शाम पांच बजे कार्य पूर्ण होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों की बिजली बहाल कर दी गई है।

......कोट
भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 केवी लाइनों को कवर्ड केबिल में बदलने का कार्य किया गया है। अनुरक्षण कार्य के चलते दिन के समय आपूर्ति बाधित रही थी, जिसे शाम को सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


........आनंद खोलिया, एसडीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें