अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष शाही।
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग की ओर से केदारेश्वर हिचौड़ी कपकोट, इंका हरसीला और रावतसेरा में आयोजित खेल महाकुंभ ने बच्चों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
केदारेश्वर हिचौड़ी के मैदान कपकोट में सीआरसी असों क्षेत्र के बच्चों की खेल प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन संकुल प्रभारी विष्णु दत्त जोशी ने किया। प्रतियोगिताओं में कपकोट वैली पब्लिक स्कूूल कपकोट, प्राइमरी स्कूल भयूूं, गडेरा फुलई और बसकूना के बच्चे अव्वल रहे। संचालन दयाल चंद्र जोशी ने किया। वहां प्रह्लाद रावत, गिरीश तिरूवा, विपिन चंद्र, नरेश सैनी, मुन्नी ओली, प्रह्लाद कोश्यारी थे। इंका हरसीला में आयोजित महाकुंभ का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में सुंदर सिंह नेगी चैंपियन रहे। कबड्डी में बालक वर्ग में हरसीला और बालिका वर्ग में कन्यालीकोट की टीम विजेेता, खो-खो बालक-बालिका वर्ग में हरसीला की टीम विजयी रही। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेल महाकुंभ का समापन हुआ।
उधर राकउमावि रावतसेरा में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य भूपाल सिंह रावत और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हयात सिंह ने किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राकउमावि रावतसेरा, राइंका भेटा ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान लीला रावत ने अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां गिरधारी सिंह रावत, आनंद सिंह मेहता, एसएमसी अध्यक्ष हयात सिंह और भूपाल सिंह रावत आदि थे।