राष्ट्रीय विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूल कोटफुलवारी, प्राथमिक थान डंगोली के बच्चों को आपदा के मास्टर ट्रेनरों ने विविध जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान स्ट्रेचर, फर्स्ट एड की जानकारी दी।
राष्ट्रीय विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम के जिला समन्वयक आलोक पांडे की देखरेख में राजकीय हाईस्कूल कोटफुलवारी, प्राथमिक थान डंगोली के बच्चों को आपदा के मास्टर ट्रेनर भुवन चौबे, दलीप सिंह, केवलानंद पांडे, भावना तिवारी, ललित मोहन पांडे, इंदु चंद्र ने बच्चों को आपदा से बचने की विविध जानकारी दी।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आरसी आर्या ने बताया जिले के सभी स्कूलों के बच्चों को आपदा से बचने के गुर दिए जाएंगे।