फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बदहाल बाईपास बन रहे जाम का कारण

Sun, 10 May 2026 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाए गए बाईपास मार्ग खुद बदहाली के शिकार हैं। इनकी खस्ताहाल स्थिति के चलते भारी वाहनों के चालक इनका प्रयोग करने से कतरा रहे हैं, जिसका सीधा असर नगर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। उचित वैकल्पिक मार्ग न होने से चालक शहर में नो एंट्री खुलने का इंतजार करते हैं, जिससे मुख्य सड़कों पर दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

कांडा रोड से ताकुला रोड को जोड़ने वाला बाईपास मार्ग मेहनरबूंगा के समीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे और मलबे के कारण भारी वाहन चालकों को दुर्घटना का भय सताता है। स्थिति यह है कि चालक इन मार्गों पर जाने के बजाय घंटों मुख्य मार्ग पर खड़े होकर नो एंट्री खुलने का इंतजार करना बेहतर समझते हैं। मौका मिलते ही भारी वाहन नगर के बीच से गुजरने की कोशिश करते हैं, जो जाम का प्रमुख कारण बन रहा है। यही हाल गरुड़ रोड से ताकुला रोड को जोड़ने वाले नदीगांव बाईपास का भी है। एक तो सड़क की हालत खराब है, ऊपर से मार्ग बेहद संकरा होने के कारण यहां से भारी वाहनों का गुजरना चुनौती बन गया है। संकरे मार्ग पर जब दो वाहन आमने-सामने आते हैं, तो नदीगांव क्षेत्र में घंटों जाम लग जाता है।

......कोट
मेहनरबूंगा बाईपास सड़क में सुधारीकरण के लिए जिला योजना से बजट प्रस्तावित कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कर दिया जाएगा। नदीगांव बाईपास सड़क में भी जहां दिक्कतें हैं उसे ठीक किया जाएगा। - संजय कुमार पांडेय, ईई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें