विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन समारोह में नीरज टंगड़िया, नेहा पांडेय को बेस्ट शिविरार्थी का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं से शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में उतारने की अपील की। कार्यक्रम में स्वीप के ललित जोशी, डॉ हरीश दफौटी ने मतदान का महत्व बताया। फल्टनियां की प्रधानाचार्य हेमा नाथ, प्रधान नंदन सिंह ने शिविर की सफलता पर बधाई दी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गोविंद बिष्ट, मनमोहन जोशी आदि थे। इधर राइंका भटखोला में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन में जिला समन्वयक राजीव निगम ने शिविरार्थियों को अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। संजना नेगी को बेस्ट शिविरार्थी घोषित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी नंदाबल्लभ जोशी ने सात दिनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रावि भनारतोली के प्रधानाध्यापक मोहन चंद्र पाठक, संजना, सलोनी, नेहा, प्रियंका, सौरभ, नीरज आदि मौजूद थे।