बागेश्वर। आगामी वनाग्नि सीजन को देखते हुए वन विभाग ने जंगलों की सुरक्षा के लिए अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। वन विभाग की ओर से जदियाखाली से कनगाड़छीना तक महत्वपूर्ण पैदल रास्तों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इन रास्तों के सुधरने से ग्रामीणों की पैदल आवाजाही और वन विभाग की गश्त में राहत मिलेगी।
क्षेत्र के रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि शीतकाल के दौरान ही वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। जदियाखाली से कनगाड़छीना के बीच का यह पैदल मार्ग काफी समय से बदहाल था। जिससे वन कर्मियों को जंगल के भीतर तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इस मार्ग की मरम्मत होने से आग लगने की स्थिति में वन विभाग की टीम और उपकरण तुरंत मौके पर पहुंच सकेंगे। पैदल रास्ता के बनने से ग्रामीणों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
.......कोट
वनाग्नि से निपटने और ग्रामीणों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बटिया की मरम्मत की जा रही है। जल्द कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
.........केवलानंद पांडेय, रेंजर बागेश्वर