फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: व्यापारी ने लौटाए सड़क पर मिले रुपये

Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर दुग बाजार में एक व्यापारी ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। सड़क पर गिरे चार हजार रुपये मिलने पर व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसके असली मालिक का पता लगाया और पूरी धनराशि ससम्मान वापस लौटा दी।
विज्ञापन

गरुड़ निवासी मोहन सिंह बिष्ट बीते दिन दुग बाजार आए थे। समाचार पत्र लेते समय उनकी जेब से अचानक चार हजार रुपये सड़क पर गिर गए। पैसे गिरने का उन्हें आभास नहीं हुआ और वे वहां से चले गए। इसके बाद सड़क पर गिरे इन रुपयों पर दुकान के स्वामी और अमर उजाला के समाचार पत्र अभिकर्ता हरीश कालाकोटी की नजर पड़ी। धनराशि मिलने के बाद कालाकोटी ने ईमानदारी दिखाते हुए तुरंत अपने प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने मोहन सिंह से संपर्क किया और उन्हें दुकान पर बुलाकर चार हजार रुपये की नकदी सकुशल सौंप दी। स्थानीय व्यापारी संजय रावत, भास्कर, दीपक, अजय साह और पंकज मेहता ने उनकी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें