फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक साल से खराब हैंडपंप की नहीं हुई मरम्मत, लोग परेशान

Thu, 18 Dec 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नल से पानी की आपूर्ति बाधित होने पर लोग प्राकृतिक स्रोत या हैंडपंप का सहारा लेते हैं लेकिन तहसील गेट के पास बना हैंडपंप एक साल से खराब पड़ा है। विभाग को सूचित करने पर भी समस्या का निदान नहीं होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैंडपंप से आसपास रहने वाले 30 परिवारों को लाभ मिलता था। तहसील कार्यालय आने वाले लोग भी हैंडपंप से अपनी प्यास बुझाते थे। अब इससे पानी की बूंद तक नहीं टपक रही है। क्षेत्रवासी चंदन थायत, ओमपाल वाल्मीकि, प्रेम आर्या आदि ने बताया कि एक साल बाद भी खराब हैंडपंप की सुध नहीं ली जा रही है। नल से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर पीने का पानी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जल संस्थान के अवर अभियंता नीरज बिष्ट ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत मिली है इसे जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें