फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वर-वधू ने मतदान करने का लिया संकल्प

Wed, 21 Feb 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
 मंडलसेरा में मतदान करने का संकल्प लेते दूल्हा-दुल्हन और परिजन। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप की टीम लोगों को अलग-अलग माध्यमों से जागरूक कर रही है। स्वीप के सदस्यों ने नगर में आयोजित एक विवाह समारोह में जाकर दूल्हा और दुल्हन को गृहस्थी के सात वचनों के साथ आठवें वचन के रूप में मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मौजूद दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन


सोमवार शाम निर्वाचन विभाग के जिला आइकन किशन सिंह मलड़ा की भतीजी का विवाह था। स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडेय के नेतृत्व में स्वीप की टीम मंडलसेरा में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंची और जयमाला के दौरान दूल्हे आकर्षित और दुल्हन मनीषा को वोट देने का संकल्प दिलाया। बराती और घरातियों ने भी लोकतंंत्र के महापर्व में भागीदारी करने और शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। सहायक नोडल पांडेय ने बताया कि 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर सहायक नोडल डॉ. हरीश दफौटी, कन्हैया वर्मा, हिमांशु चौबे, भजन सिंह मलड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें