फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से परेशान लोगों ने दी चक्काजाम की धमकी 

Fri, 01 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग में सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन गड्ढों के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने 16 अप्रैल तक गड्ढों को नहीं भरे जाने पर चक्काजाम करने की धमकी दी है। इस संबंध में राज्य आंदोलनकारी हरीश खेतवाल और अन्य ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी भेजा है। 
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग व्यस्ततम मार्ग है। इस रूट में प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का संचालन तो होता ही है। कंट्रीवाइड स्कूल और महाविद्यालय होने से दिन भर छात्र-छात्राओं की पैदल आवाजाही भी बनी रहती है। सड़क में गड्ढे होने के कारण वाहनों के संचालन में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

इतना ही नहीं सड़क में नाली नहीं होने से घरों और होटल-रेस्टोरेंट से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़क में बने गड्ढों में जमा हो जाता है। वाहनों के टायरों से उछलकर यह गंदा पानी राहगीरों के ऊपर गिरता है। हरीश खेतवाल, प्रेम सिंह, महेश खेतवाल, दिनेश सिंह आदि का कहना है कि कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी सड़क का सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने 16 अप्रैल तक सड़क के गड्ढे नहीं भरे जाने पर चक्का जाम करने की धमकी दी है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें