फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी की सड़कों की सफाई में जुटा लोनिवि 

Fri, 01 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
सामग्री हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पर्यटन नगरी कौसानी की सड़कों में बेतरतीब ढंग से फैलाई गई निर्माण सामग्री हटाने का काम शुरू हो गया है। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को साफ-सुथरा रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि कौसानी की आंतरिक सड़कों में अतिक्रमण के कारण वाहनों का संचालन काफी मुश्किल से हो पाता है।
हालात यह थी कि जगह-जगह निर्माण सामग्री के पड़े होने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अनाशक्ति आश्रम सहित अन्य सड़कों में अतिक्रमण से पर्यटन व्यवसाय पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। सड़कों पर बेतरतीब ढंग से रखी गई निर्माण सामग्री और अतिक्रमण के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए गरुड़ के एसडीएम आरएस बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को सड़कों पर बेतरतीब ढंग से फैलाए गए ईंट, बजरी, रेता को हटाकर नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। सड़कों के अतिक्रमण मुक्त होने पर क्षेत्र की जनता ने राहत महसूस की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें