फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्टार नाइट में गुलाबी शरारा और नजर लागली पर खूब झूमे दर्शक, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू

Fri, 16 Jan 2026 01:42 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

उत्तरायणी मेले की पहली स्टार नाइट में इंदर आर्या और मेघना चंद्रा ने अपने हिट गीतों से मंच पर शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में उत्तरायणी मेले के मंच से स्टार नाइट में प्रस्तुति देते इंदर आर्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तरायणी मेले की पहली स्टार नाइट इंदर आर्या और मेघना चंद्रा के नाम रही। लोक कलाकारों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। कुंदन कोरंगा और गोविंद पंवार ने भी अपने गीतों से लोगों का मन मोहा।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत लोक गायिका मेघना चंद्रा ने की। उन्होंने मां दुर्गा की स्तुति की। भासि जंगल, घासि जंगला, को छू तू घस्यारी..., लाली हो लाली हौसिया... गीत प्रस्तुत किए। गोविंद पंवार ने छोरी डीडीहाट की, तू छै बड़ी कमाल की..., कुंदन कोरंगा ने पैली मुलाकात छा... प्रस्तुत किया। इंदर आर्या ने मंच पर आते ही अपने हिट गीतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने बागश्यर बजारा, बजार में लाग रौ कौतिक..., गुलाबी शरारा...., मॉर्डन कुमाऊं..., तू-तू-तू...., नजर लागली...., मेरी हिरू ल्हैगे छौ रंगीला भाबरा... आदि गीत प्रस्तुत किए। उनकी गीतों के दौरान पंडाल में मौजूद युवा दर्शक खूब झूमते रहे।

इंदर और मेघना ने द्वी कदम चलूं, द्वि कदम रूकूं..., ओ भिना कसके जानू द्वाराहाट... आदि गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास, जगदीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें