फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: फौजी भाइयों की कलाई पर सजेगा रेडक्रॉस की बहनों का स्नेह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रेडक्रॉस समिति की महिला सदस्यों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियां तैयार करने का बीड़ा उठाया है। हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कर सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को रेडक्रॉस भवन में रंग-बिरंगे धागों से राखियों को तैयार किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने रंग-बिरंगी राखियां तैयार की। चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि रक्षा सूत्रों में जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और देशभक्ति की भावना पिरोई गई है। रेडक्रॉस समिति की यह पहल पिछले पांच वर्षों से लगातार जारी है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में हस्तनिर्मित राखियां तैयार की जा रही हैं। समिति के सचिव आलोक पांडे ने कहा कि जवानों के लिए तैयार की जा रही राखियां महज धागे नहीं, बल्कि देश की बेटियों का सैनिक भाइयों के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का संदेश हैं। इस मौके पर वाइस चेयरमैन ललित मोहन जोशी, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, राजेश्वरी कार्की, हिमांशु चौबे, वेद प्रकाश पांडेय, देवेंद्र कार्की, उत्कर्ष पांडे, बसंती दानू, ललिता पांडा, बीना दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें