फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशासकीय विद्यालयों के अभाव दूर किए जाएं

Sun, 06 Sep 2015 01:16 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालयों में सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराने और शिक्षकों के लंबित मामलों का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए भौतिक संसाधनों की कमी है। यहां भवन, पुस्तकालय, कंप्यूटर, प्रयोगशाला, शौचालय, फर्नीचर आदि का इंतजाम किया जाए।

शिक्षकों, कर्मचारियों को वेतन का भुगतान आन लाइन किया जाए। पीटीए शिक्षकों के रुके हुए मानदेय का भुगतान शीघ्र किया जाए।

संघ ने चयन, प्रोन्नत, वेतन निर्धारण, जीपीएफ आदि के मामलों का निस्तारण करने, प्रोन्नति कोटे के अंतर्गत अर्ह शिक्षक उपलब्ध नहीं होने की दशा में खाली पद को नई नियुक्ति से भरने, रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू करने, रमसा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष एमसी पांडे, महामंत्री कैलाश अंडोला, महेश चंद्र पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें