फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन के साथ काभड़भ्योल कटान को चली जेसीबी

Sun, 06 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीबी की ओर से कपकोट की लाइफलाइन कही जाने वाली पिंडारी सड़क के चौड़ीकरण का काम इन दिनों प्रगति पर है। शनिवार को काभड़ग्वल देवता के पूजन के साथ ही आरे गांव के समीप की काभड़भ्योल की पहाड़ी के कटान का काम जेसीबी से शुरू हुआ। यहां हर किसी ने काभड़ग्वल देवता से पहाड़ी के निर्विघ्न कटने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


मालूम हो कि हरसीला तक सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है। निर्माण के काम पर लगी एजेंसी के लिए सबसे जोखिमभरा काम आरे के समीप काभड़भ्योल की पहाड़ी है। यहां पर सड़क काफी संकरी होने के साथ ही पहाड़ी भी सीधी है। पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर गोली की गति से सड़क पर गिरते हैं।

लोगों का विश्वास है कि काभड़ग्वल की कृपा से आज तक यहां किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। निर्माण कार्य पर लगे ठेकेदार ने शनिवार सुबह काभड़ग्वल देवता के मंदिर में पंडितों से पूजा कराई और पहाड़ी के निर्विघ्न कटान की प्रार्थना की। क्षेत्र के लोगों ने भी काभड़ग्वल देव से पहाड़ी के बगैर किसी बाधा के कटने की मन्नत मांगी।
विज्ञापन


 पहाड़ी के कटान को देखते हुए प्रशासन ने सात सितंबर तक सड़क पर सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक यातायात बंद कर रखा है। एडीबी के ईई पीएस बृजवाल ने मौके पर मौजूद थे। एसपी एनएस नपलच्याल ने यातायात को कंट्रोल करने के लिए यातायात निरीक्षक केएस रावत के नेतृत्व में पुलिस तैनात की है।

एसपी ने मौके पर जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूर्व विधायक शेेर सिंह गढ़िया ने कहा कि बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के सड़क को यातायात के लिए बंद करने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उधर कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने लोगों से सड़क के चौड़ीकरण में पूरा सहयोग देने की अपील है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें