फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ के थानाध्यक्ष कुशवाहा लाइन हाजिर

Thu, 14 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। संविदा विद्युतकर्मी से मारपीट करने से गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गरुड़ बाजार में एसओ का पुतला फूंका। एसपी एनएस नपच्याल ने आरोपी एसओ को लाइन हाजिर किया। इसके एक घंटे बाद डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने प्रशासनिक आधार पर एसओ का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया है।  कुछ लोगों की मंगलवार की देर रात बैजनाथ के बार संचालक से कहासुनी हुई। आरोप है कि वहां पहुंचे एसओ एसएस कुशवाहा ने संविदा विद्युतकर्मी अनिल पंत की जमकर धुनाई कर दी। एबीवीपी कार्यकर्ता घायल पंत को सीएचसी बैजनाथ ले गए।
विज्ञापन


जहां अनिल का उपचार किया जा रहा है। पंत की पिटाई के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों ने बुधवार को गरुड़ में एसओ का पुतला फूंका। इनमें महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक खुल्बे, अभय नेगी, बृजेश बोरा, केदार जोशी, मोहित थायत, पंकज बोरा आदि थे। वहीं बीयर बार के मालिक बीएस कठायत ने एबीवीपी नेता अनिल पंत, कैलाश खुल्बे, सुमित जोशी पर बार में तोड़फोड़ के आरोप में उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 504, 506, 327 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की अपने स्तर से जांच करने के बाद एसपी एनएस नपलच्याल ने आरोपी एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कौसानी के थानाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी को बैजनाथ थाने का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। एसओ के लाइन हाजिर होने के एक घंटे बाद डीआईजी सैलाल ने प्रशासनिक आधार पर एसओ एसएस कुशवाहा का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया। नवागत थानाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि नगरवासियों, छात्रों, प्रधानों से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग देने को कहा। उन्होंने अवैध खनन करने वालों और यातायात नियमों का पालन न करने वालों हिदायत दी है कि वह लापरवाही करना छोड़ दें। उन्होंने पुलिस कर्मियों से जनता से मित्रता का व्यवहार बनाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें