बीटीसी और डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में टीईटी परीक्षा अप्रैल में कराने की मांग की है।
सरकार ने 30 से 50 हजार तक नौकरियां देने की घोषणा की है। इससे प्रशिक्षित बेरोजगारों में नई आशा की किरण जागी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से टीईटी परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित करने की मांग की है। समय पर विज्ञप्ति जारी नहीं होने के कारण अनेक प्रशिक्षितों की उम्र परीक्षा देने लायक नहीं रह जाएगी।
पत्र भेजने वाले प्रशिक्षितों में लोकपाल जौहरी, निवेदिता पंत, सुलोचना पांडे, नीमा जोशी, अनीता टम्टा, हरिओम आर्या, भावना लोहिया और नीरज कालाकोटी आदि शामिल हैं।