परगना मजिस्ट्रेट फींचा राम चौहान ने 29 फरवरी की शाम बागेश्वर-जौलकांडे सड़क में हुई पिकप दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया बागेश्वर-जौलकांडे सड़क में पांच किमी की दूूरी पर पिकप संख्या यूके 02सीए 0365 दुुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस घटना में तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उन्होंने कहा इस मामले में जिस किसी भी व्यक्ति को लिखित और मौखिक साक्ष्य देना हो वह 15 दिन के भीतर उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर दे सकता है।