फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी-देशी शराब की 9 दुकानों का हुआ आवंटन

विज्ञापन
बागेश्वर में लॉटरी के जरिए शराब की दुकानों का आवंटन करते अधिकारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अंग्रेजी शराब की सात और देसी शराब की दो दुकानों का आवंटन हो गया है। इन दुकानों से राज्य सरकार को 33.70 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को लॉटरी के माध्यम से जिला कार्यालय सभागार में शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। जिले में शराब की 12 दुकानों के सापेक्ष नौ दुकानों के लिए ही आवेदन पत्र मिले थे। देसी शराब की तीन दुकानों के लिए कोई आवेदन नहीं आए। बागेश्वर की विदेशी शराब की दुकान पूरन सिंह बिष्ट और गरुड़ की विदेशी शराब की पान सिंह को आवंटित हुई है। भराड़ी की दुकान लछम सिंह, काफलीगैर की दुकान शिवप्रसाद, कांडा की दुकान हरीश चंद्र सिंह, शामा की दुकान दीवान सिंह, कंधार की दुकान प्रेम सिंह को आवंटित हुई है।
काफलीगैर में देसी शराब की दुकान शिवराज सिंह और कांडा की दुकान विशन दत्त कांडपाल को आवंटित हुई है। बताया है कि अंग्रेजी शराब की दुकानों से 32.80 करोड़ और देसी शराब की दुकानों से 90 लाख समेत कुल 33.70 करोड़ का राजस्व मिलेगा। आवंटन प्रक्रिया के दौरान एसपी रचिता जुयाल, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, सीओ महेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें