फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक के वित्तीय लेनदेन पर रोक की आंच यहां भी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। यस बैंक के वित्तीय लेनदेन पर लगाए गए रिजर्व बैंक के अंकुश की आंच जिले तक पहुंच गई है। अन्य बैंकों ने यस बैंक से क्लीयरेंस वाले बैंकों के लेनदेन पर रोक लगा दी है। इसी कारण बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के 15 हजार रुपये का चेक अस्वीकार कर दिया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग से सोसायटी को 15 हजार रुपये चेक मिला था। यह चेक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा का था। जब वह यह चेक जमा कराने एसबीआई की शाखा में गए तो बैंक ने चेक लेने से मना कर दिया। बताया कि एस बैंक के वित्तीय लेनदेन पर लगी रोक के कारण चेक जमा नहीं किया जा सकता। एसबीआई के शाखा प्रबंधक हिमांशु का कहना है कि ग्रामीण बैंक की क्लीयरेंस यश बैंक से होती है। फिलहाल इस पर रोक है। रिजर्व बैंक से नया नोटिफिकेशन जारी होते ही क्लीयरेंस बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें