फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों को कीवी उत्पादन से आय बढ़ाने का दिया मंत्र

विज्ञापन
कौसानी में कीवी उत्पादन को लेकर हुई कार्यशाला में कटिंग की जानकारी सीखते काश्तकार। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एक जिला एक उत्पाद में चयनित कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कौसानी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रदेश के 50 काश्तकारों ने कार्यशाला में शिरकत कर कीवी उत्पादन और विपणन के गुर सीखे। किसानों ने कीवी का वृहद पैमाने पर उत्पादन कर आय बढ़ाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत एनबीपीजीआर और ग्रामोदय सहकारी समिति ने किया था। नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्स सेंटर (एनबीपीजीआर) निगलाट के विशेषज्ञों ने प्रदेश भर से आए किसानों को कीवी की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. केएम राय, अनुज शर्मा और शामा के कीवी उत्पादक भवान सिंह कोरंगा ने काश्तकारों को कीवी की कटिंग, ग्राफिंग आदि के बारे में बताया। उद्यान विभाग अल्मोड़ा में कार्यरत आकाश कुमार ने कहा कि कार्यशाला ज्ञानवर्द्धक और रोचक रही। यहां सीखे ज्ञान से ताड़ीखेत और अन्य स्थानों पर भी कीवी की पैदावार के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल, बुरांश के प्रबंधक थ्रीश कूपर आदि थे।
विज्ञापन

काश्तकार बोले
सालों से कीवी की खेती कर रहे हैं, लेकिन सटीक ज्ञान अब मिला है। कार्यशाला में बेहद बारीकी से उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई। - हयात सिंह राणा, रुद्रप्रयाग
कार्यशाला में प्रशिक्षकों, विशेषज्ञों और विभागीय कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला। कीवी की पौध से लेकर फल तैयार होने तक की बारीकियां सीखीं। गजेंद्र सिंह, टिहरी
विज्ञापन

हमारे यहां कीवी का अच्छा उत्पादन होता है। कार्यशाला से कुछ नई तकनीक सीखने को मिली है। जिससे उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। - हीरा सिंह, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें