फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महामंत्री और मीट विक्रेताओं में झड़प, बिना स्लॉटर हाउस के मीट बेचने के विरोध पर हुई तकरार

विज्ञापन
बागेश्वर के मीट मार्केट में अवैध रूप से खुली दुकानों को बंद करवाने गए हिंदूवादी संगठन के कार्यकर? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर बिना स्लॉटर हाउस खुले मीट बेच रहे विक्रेताओं और व्यापार मंडल महामंत्री के बीच शाम तकरार हो गई। मामला बढ़ने पर कई संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। व्यापारियों ने किसी तरह से बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन

जिले में स्लॉटर हाउस लंबे समय से बंद चल रहा है। इसके बावजूद मीट मार्केट में बिना जांच के बकरे और मुर्गे का मांस बेचा जा रहा है। इसके विरोध में कई संगठन कई बार डीएम को ज्ञापन भी दे चुके हैं। बृहस्पतिवार की शाम व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मीट मार्केट गए तो कुछ मीट विक्रेता मुर्गे का मांस बेच रहे थे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। कहा कि बकरे का लाइसेंस वाला मुर्गा नहीं बेच सकता है।
यह बात पहले से तय है। इधर स्लॉटर हाउस बंद होने के चलते मीट या मुर्गा बेचना गैर कानूनी है। उनकी बात सुनकर कुछ मीट विक्रेता कहासुनी करने लगे। मामला बढ़ा और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसकी सूचना होते ही हिजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष और व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी भी कार्यकर्ताओं को लेकर मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं व्यापार मंडल के महामंत्री अनिल कार्की ने कहा कि वह शुक्रवार को मामले की तहरीर कोतवाली में देंगे। मीट मार्केट मेें हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाल टीआर वर्मा की टीम भी मौके पर पहुंची थी, हालांकि तब तक मामला शांत हो गया था। कहा कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें