फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम

Tue, 18 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलौना क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटने लगा है। क्षेत्र की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यदि इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 30 अप्रैल को एनएच में चक्काजाम कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान कैलाश गढ़िया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने कहा कि बिलौना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।

पूर्व में किए गए आंदोलन के दौरान उन्हें प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस और आबकारी विभाग के बजाय अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए उन्हें रात को 11 बजे तक पहरा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल सड़कों में सायरन बजाने तक ही सीमित है। बताया कि कार्रवाई नहीं होने से तस्कर उन्हें धमका रहे हैं। ऐसे में शराब के खिलाफ आंदोलन चला रही महिलाओं के साथ कभी भी हादसा हो सकता है।

महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिन के भीतर शराब तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो बिलौना महिला मंगल दल की सभी महिलाएं 30 अप्रैल को बागेश्वर-ताकुला सड़क में चक्काजाम कर देंगी।

कहा कि इसके बाद भूख हड़ताल भी की जाएगी। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने एक सप्ताह के भीतर इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं में गोविंदी दफौटी, हेमा नेगी, आशा देवी, भावना देवी, गोविंदी देवी, भागीरथी देवी, हिना, सारा, लीला देवी, महेश नेगी आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें