फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई पंप ऑपरेटरों को एक साल से नहीं मिला मानदेय

Mon, 17 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते पंप ऑपरेटर।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सिंचाई विभाग के लघुडाल तृतीय उपखंड बागेश्वर और कपकोट में ठेकेदारी प्रथा पर तैनात किए गए सिंचाई पंप ऑपरेटरों को पिछले एक साल से मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराज पंप ऑपरेटरों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पंप ऑपरेटरों ने शीघ्र उनका मानदेय नहीं देने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी करने के बाद पंप ऑपरेटरों ने एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। पंप ऑपरेटरों ने कहा कि वे पिछले 15-20 वर्षों से पंप ऑपरेटर का कार्य कर रहे हैं।

पहले उन्हें दो हजार रुपया मानदेय दिया जाता था। मानदेय बढ़ाने की मांग उठाने पर उनका मानदेय बढ़ाकर 3900 रुपया किया गया। अप्रैल 2016 के बाद उन्हें मानदेय नहीं मिला है। एक साल से मानदेय न मिलने के कारण उन्हें घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पंप ऑपरेटरों ने डीएम से शीघ्र उनका मानदेय दिलाए जाने की मांग की। पंप ऑपरेटरों ने कहा कि यदि उनको शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं दिया गया तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नारेबाजी कर ज्ञापन देने वालों में जगदीश चंद्र, कुंदन सिंह, विजय, गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदन सिंह, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह, अनीता देवी, सुरेश राम आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें