पोथिंग में भूमि पूजन करते पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया।
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत पोथिंग में दस लाख की लागत से भगवती मंदिर का गेट निर्मित होगा। शनिवार को पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने गेट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भगवती मंदिर में नंदाष्टमी पर्व के मौके पर छठे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस मौके पर मंदिर में गेट के निर्माण की बुनियाद रखी। बीते कई सालों से मंदिर में गेट के निर्माण की मांग की जा रही थी। गेट की आधारशिला रखे जाने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जताई। बताया गया कि16 सितंबर को भंडारे के साथ नंदा अष्टमी पर्व संपन्न होगा। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख भगवत सिंह गढ़िया, हिमांशु गढ़िया, हरीश जोशी, मदन सिंह, नंदन सिंह, धाम सिंह, भीम सिंह, भूपाल सिंह, कुंजर सिंह, आनंद सिंह आदि थे। इधर बागेश्वर के बिलौना व सरयू घाट में आयोजित गणेश महोत्सव में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नुमाइश मैदान में नंदा महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।