फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जाखणी और सेरी में खींचा विकास का खाका

Tue, 09 Oct 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सेरी गांव में बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जाखणी और सेरी की बैठक में वर्ष 2018-19 में 14 वें वित्त के तहत होने वाले विकास का कार्यों का खाका खींचा गया। प्रधानों और बीडीसी सदस्य ने ग्रामीणों को विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं का पूरा लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन


जाखणी गांव में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह 14 वें वित्त आयोग से होने वाले विकास कार्यों की गाइड लाइन की जानकारी दी। कृषि अधिकारी डीएस रेकुनी ने रबी  की फसलों, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पैनी आर्या ने पशुुओं में होने वाले रोगों, शीला जोशी ने आंगनबाड़ी योजनाओं, लीड बैंक अधिकारी रुद्र  सिंह रावत ने केसीसी समेत बैंक की अन्य सुविधाओं के बारे में बताया। वहां बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता, के. पदम सिंह आदि थे। 
उधर सेरी के प्रधान चनर राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने ग्रामणों को विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहां ग्राम पंचायत अधिकारी डीएस मेहता, रोजगार सेवक देवकी नंदन जोशी ने मनरेगा के बारे में बताया। बैठक में 37 लाभार्थियों को गौशाला और सुरक्षा दीवार के निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें