फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी फुल और बिजली गुल

Tue, 14 May 2019 11:23 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन

लकड़ी टाल के पास विद्युत लाइन में सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस कारण मंगलवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक बाजार क्षेत्र, कैंटीन रोड, तहसील रोड, कठायबाड़ा, नदीगांव आदि क्षेत्रों में सुबह दस से शाम चार बजे तक आपूर्ति ठप रही। वैसे तो नगर में बिजली की आंखमिचौनी चलती रहती है। लगातार सात घंटे बिजली कटौती होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए।

 ऐसे में घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली गुल रहने से फोटो स्टेट, फोटोग्राफी, साइबर कैफे आदि कारोबारियों के व्यवसाय पर असर पड़ा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में सात घंटे बिजली कटौती करने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लड़कीटाल के पास विद्युत लाइन में सुधारीकरण काम किया जा रहा है। इस वजह से मंगलवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की गई थी। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई। - भास्कर पांडे, ईई, ऊर्जा निगम बागेश्वर।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें