फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला किशोर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर थाना क्षेत्र के चनौली गांव में एक किशोर फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

झिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह चनौली के ग्राम प्रधान अर्जुन लाल ने थाने में फोन कर किशोर के फंदे में लटकने की सूचना दी। थानाध्यक्ष सुरभि राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम चनौली गांव पहुंची। किशोर का शव घर से करीब दो किमी दूर गोल्ज्यू मंदिर के पास जंगल में चीड़ के पेड़ पर लटका था।
ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा। किशोर आयुष कुमार (16) पुत्र नवीन चंद्र फंदे पर क्यों लटका, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, किशोर की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें