फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
बागेश्वर के जीआईसी काफलीगैर में एनएसएस स्वयंसेवी को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी की। शिक्षकों ने छात्रों को अनुशासित जीवन का महत्व भी बताया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ एनएसएस के जिला समन्वयक और प्रधानाचार्य राजीव निगम ने दीप जलाकर किया। श्रमदान सत्र में स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। तीसरे सत्र में स्वयंसेवियों ने पोस्टर, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताओं में भागीदारी की।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार, पोस्टर में दीपा बिष्ट और भाषण में सुषमा टम्टा ने पहला स्थान हासिल किया। शिविर के समापन पर विद्यालय की महिला शिक्षिका सरोज गौड़, प्रयोगशाला सहायक चंपा रौतेला और परिचारिका बीना टम्टा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह जनौटी ने किया। वहां लवीर सिंह दानू, हरीश राम, करण सिंह बाणी, मोनिका, मानसी, गौरव आदि मौजूद रहे। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें