बागेश्वर जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम के समीप सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है। किशोर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक का परिवार सदमे में डूब गया है।
बुधवार दोपहर बाद जीतनगर निवासी हर्षित जोशी (14) पुत्र केवलांद जोशी अपने दोस्त के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। इंडोर स्टेडियम के समीप सरयू नदी में बने तालाब में वह नहाने लगे। इसी दौरान हर्षित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
आसपास के लोगों ने किशोर को डूबते देखा तो मौके पर पहुंचे। किशोर को तत्काल नदी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. भूपेंद्र घटियाल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता टैक्सी चालक जबकि माता नीमा देवी गृहिणी हैं। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
समय पर पहुंचता अस्पताल तो बच जाती जान
बच्चे को मुकाम दिलाने के सपने रह गए अधूरे
माता-पिता का इकलौता पुत्र होने के हर्षित परिवार का लाडला था। पिता दिन भर टैक्सी चलाकर आजीविका कमाकर और माता घर का काम करते हुए अपने पुत्र को बड़ा आदमी बनाने का सपना पाले हुए थीं। अब उनका सपना अधूरा रह गया। होली के त्योहार पर हादसे ने परिवार की होली बदरंग कर दी। इकलौते पुत्र की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिछले साल भी इसी जगह पर डूब गया था किशोर
किशोर की नदी में डूबकर मौत की सूचना के मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पहले भी सरयू नदी में डूबने और बहने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। -चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी बागेश्वर