फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सरयू नदी में नहाने गया किशोर डूबा...मौत, परिवार का इकलौता चिराग था मृतक; सदमे में परिवार

Wed, 12 Mar 2025 08:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम के समीप सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन
सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम के समीप सरयू नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है। किशोर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक का परिवार सदमे में डूब गया है।

बुधवार दोपहर बाद जीतनगर निवासी हर्षित जोशी (14) पुत्र केवलांद जोशी अपने दोस्त के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। इंडोर स्टेडियम के समीप सरयू नदी में बने तालाब में वह नहाने लगे। इसी दौरान हर्षित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

आसपास के लोगों ने किशोर को डूबते देखा तो मौके पर पहुंचे। किशोर को तत्काल नदी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. भूपेंद्र घटियाल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता टैक्सी चालक जबकि माता नीमा देवी गृहिणी हैं। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

समय पर पहुंचता अस्पताल तो बच जाती जान

विज्ञापन

हर्षित के नहाने के दौरान डूबने का पता लोगों को काफी देर से चला। सामाजिक कार्यकर्ता शीला कर्म्याल ने बताया कि उन्हें बच्चे की डूबने की जानकारी मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचीं। वहां कुछ लोग थे, लेकिन किशोर को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। एक नेपाली श्रमिक की मदद से उन्होंने किशोर को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। शीला कर्म्याल ने कहा कि उन्हें मलाल है कि उनको सूचना समय पर नहीं मिल पाई।

बच्चे को मुकाम दिलाने के सपने रह गए अधूरे
माता-पिता का इकलौता पुत्र होने के हर्षित परिवार का लाडला था। पिता दिन भर टैक्सी चलाकर आजीविका कमाकर और माता घर का काम करते हुए अपने पुत्र को बड़ा आदमी बनाने का सपना पाले हुए थीं। अब उनका सपना अधूरा रह गया। होली के त्योहार पर हादसे ने परिवार की होली बदरंग कर दी। इकलौते पुत्र की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिछले साल भी इसी जगह पर डूब गया था किशोर

विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में डिग्री कॉलेज से इंडोर स्टेडियम के आसपास नहाने के दौरान 14 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई थी।

किशोर की नदी में डूबकर मौत की सूचना के मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पहले भी सरयू नदी में डूबने और बहने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। -चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें